Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग हो गई है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। इसरो की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिये अपने चंद्रमा मॉड्यूल द्वारा सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करके और घूमकर अंतरिक्ष एजेंसी नई सीमाओं को पार करेगी।
पढ़ें :- हमारी तरफ से खुली छूट, जवाब कब व कैसे देना है, यह तय करने के लिए आप स्वतंत्र...हाई लेवल मीटिंग में बोले PM मोदी
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 23 या 24 अगस्त तक चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होने की संभावना है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।
Chandrayaan-3 scripts a new chapter in India's space odyssey. It soars high, elevating the dreams and ambitions of every Indian. This momentous achievement is a testament to our scientists' relentless dedication. I salute their spirit and ingenuity! https://t.co/gko6fnOUaK
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023
पढ़ें :- पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह-अजीत डोभाल के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद
पीएम मोदी ने कही ये बातें
चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।’
ऐतिहासिक क्षण!
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (@isro) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से #चंद्रयान3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया।
चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है; इसका वजन करीब 3,900 किग्रा है।#Chandrayaan3 #Chandrayaan3Launch… pic.twitter.com/USQEvMIjCj — Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) July 14, 2023
पढ़ें :- भाजपाई याद रखें ‘बयान बदलवाने से सच नहीं बदल जाता है’...पहलगाम हमले को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मनसुख मंडाविया ने दी बधाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर लिखा कि, गर्व का क्षण, भारत को बधाई! चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर टीम इसरो को बधाई। ये विशेष क्षण हमेशा याद रखे जाएंगे! हर भारतीय को आज बेहद गर्व है।