Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Chhattisgarh Exit Poll 2023 : छत्तीसगढ़ के अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस को 40-50 सीट का मिलने का अनुमान, BJP की कड़ी टक्कर

Chhattisgarh Exit Poll 2023 : छत्तीसगढ़ के अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस को 40-50 सीट का मिलने का अनुमान, BJP की कड़ी टक्कर

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chhattisgarh Exit Poll 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है, पार्टी की भाजपा से कांटे की टक्कर है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे।

पढ़ें :- Viral Video: आठ बार वोट करने और वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने की थी कार्ऱवाई की मांग

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के करीब रह सकती है, पार्टी के हिस्से में 48-56 सीटें आ सकती हैं। भाजपा को 32-40 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही निर्दलीय 2-4 सीटों पर सफल होने में कामयाब हो सकते हैं।

 

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के हिस्से में 35-45 सीटें आ सकती हैं। साथ ही अन्य को 0-3 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस को 44-52 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 34-42 मिलने के आसार हैं। वहीं निर्दलीय के हिस्से में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

न्यूज24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, पार्टी को 57 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाने का अनुमान है।

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार है, कांग्रेस को 41-53 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं।

जन की बात के एग्जिट पोल में अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में भाजपा को 34-45 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि निर्दलीय के हिस्से में 03 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन-पांच सीटें मिलेंगी।

आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा 46 है। कुल 90 सीटें हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।

Advertisement