कई लोगो को कद्दू की सब्जी बहुत टेस्टी लगती है। कद्दू को अलग अलग तरह से बनाते है।कुछ लोग इसमें मीठास लाने के लिए जरा सी गुड़ या चीनी मिलाकर बनाते है कुछ लोग इसमें खटास के लिए इमली या कच्चा आम डालकर खाना पसंद करते है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
वहीं कोई सादा तो कोई तीखी चटपटी सब्जी बनाते है। आज हम आपको कद्दू की खट्टी मीठी स्वाद वाली सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप पूड़ी या पराठे के खाएंगे तो इसका स्वाद और भी लाजवाब लगेगा। तो चलिए जानते है कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी बनाने का तरीका।
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
मेथी दाने
तेज पत्ता
कलौंजी
ताजा कद्दू
नमक
मिर्ची पाउडर
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
गरम मसाला पाउडर
खटाई पाउडर और चीनी
सरसों के तेल
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म कर लें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें तेज पत्ता, कलौंजी और मेथी दाना के बीज डालें। और फिर नमक, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर के साथ जरा सा पानी भी डाल दें।
अच्छे से मसालों को सेक लें। और फिर इसमें कद्दू के छोटे टुकड़ों को डाल कर मिक्स कर लें। फिर कुछ देर के लिए ढक दें। कद्दू को ढकने के बाद कम से कम 7-10 मिनट में ये पक जाएगा। चेक करें और फिर इसमें गरम मसाला पाउडर, खटाई पाउडर और चीनी डाल कर मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करने के बाद दोबारा ढक दें। 3 से 5 मिनट में चीनी घुल जाएगी। फिर ढक्कन हटाएं और एक बार सब्जी उलट-पलट कर चलाएं। अब हरा धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।