चिली ऑयल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है।समें मुख्य रूप से कैप्साइसिन नामक तत्व पाया जाता है। यही तत्व मिर्च को उसका तीखापन देता है। इसके अलावा, लाल मिर्च के तेल में विटामिन सी , विटामिन, और जरूरी फैटी एसिड भी पाए जाते हैं।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
लाल मिर्च का तेल रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है। इसके अलावा चिली ऑयल इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है।
चिली ऑयल बनाने के लिए जरुरी सामग्री
सबसे पहले एक बाउल में ¼ कप चिली फ्लेक्स, 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून भुने तिल मिलाएं।
अब एक पैन में 1 कप कुकिंग ऑयल गर्म करें और उसमें 1 टीस्पून सिचुआन पेपरकॉर्न, 1 टीस्पून सौंफ, 1 स्टार सौंफ, 1 पीस चाइनीज दालचीनी/कैसिया दालचीनी, 1 तेज पत्ता, 1 चीनी काली इलायची, 2 स्प्रिंग अनियन के डंठल और इसमें अदरक के 2 टुकड़े डालें।
चिली ऑयल बनाने का तरीका
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
चिली ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले इन इनग्रेडिएंट्स को धीमी आंच पर पकाएं। जब स्प्रिंग अनियन ब्राउन होने लगे तो आंच बंद कर दें।आप किसी भी इनग्रेडिएंट्स को जलाना नहीं चाहते हैं, तब जला हुआ स्वाद मिर्च के तेल पर हावी हो जाएगा।
अब एक प्याले में एक छलनी में तेल डालिये और सारे इनग्रेडिएंट्स निकाल दीजिए। चिली फ्लेक्स और तिल का तैयार मिक्सचर लीजिए और इसे प्याले में डाल दीजिए। अब अच्छी तरह से इन्हें मिलाएं। जायके को ठीक से मिलाने के लिए तेल को तकरीबन 12 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए रेस्ट करने दें। तेल को किसी बोतल या जार में भरकर फ्रिज में रख दें।