Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Chilika Lake : चिल्का झील का सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला होता है,सैलानियों को लुभाती है

Chilika Lake : चिल्का झील का सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला होता है,सैलानियों को लुभाती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chilika Lake : झील का अनुपम नजारा मन को शांति और प्राकृतिक सौंदर्य अनमोल  नजारा प्रस्तुत करता है। देश भर में कई सुंदर झील है। दुनिया भर के पर्यटक झील का आनन्द उठाने के लिए भरत में पर्यटन करते है। भारत के समुद्री तट पर बसे ओडिशा में यह झील प्रकृति का वरदान है। इस झील की खूबसूरती निहारने के लिए लोग देश विदेश से यहां खिंचे चले आते है।

पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी

ये झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। इस झील की लंबाई 70 किलोमीटर और चौड़ाई 15 किलोमीटर है। ओडिशा आने वाले सैलानी इस झील को देखने के लिए और यहां बोटिंग के लिए जरूर जाते हैं। प्रकृति सौंदर्य प्रेमियों के लिए  चिल्का झील ओडिशा का प्रमुख पर्यटन स्थल है। बेहद मोहक नजारे वाली यह झील  लगभग 1100 वर्ग किलोमीटर में फैली हैं

यह झील जलीय वनस्पतियों, जीव जन्तुओं और पक्षी बिहार के आकर्षक नजारों के लिए जानी-जाती है। इस झील में सैलानी लंबी नाव की सवारी कर सकते हैं।

चिल्का झील के एक द्वीप पर स्थित है
इस झील के आसपास घूमने की कई जगहें हैं।  चिल्का झील यहां आप चिल्का झील पक्षी अभयारण्य देख सकते हैं। यहां कई तरह के पक्षियों को करीब से देख सकते हैं। पर्यटक यहां कालिजाई मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर चिल्का झील के एक द्वीप पर स्थित है। जहां मां काली की पूजा होती है। इस मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु चिल्का झील से नाव के जरिए पहुंचते हैं।

पढ़ें :- VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू
Advertisement