Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China Coal Mine Explosion : चीन के पिंगडिंगशान कोयला खदान में विस्फोट, आठ की मौत, आठ लापता

China Coal Mine Explosion : चीन के पिंगडिंगशान कोयला खदान में विस्फोट, आठ की मौत, आठ लापता

By अनूप कुमार 
Updated Date

China Coal Mine Explosion : चीन में हेनान प्रांत के पिंगडिंगशान में स्थित एक कोयला खदान में शुक्रवार को उस समय हादसा हो गया जब श्रमिक खदान में काम कर रहे थे। खबरों के अनुसार,दुर्घटना हुई तब हुई जब  पिंगडिंगशान तियानान कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड की एक कोयला खदान में दोपहर 2:55 बजे अचानक विस्फोट हो गया। र्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग लापता हो गए। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह कोयला और गैस के विस्फोट के कारण हुआ था। जब दुर्घटना हुई तब कुल 425 लोग भूमिगत काम कर रहे थे, और उनमें से 380 को खदान से बाहर निकाल लिया गया है

Advertisement