China heavy rain Landslide : चीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, यह घटना होंगयांग शहर के यूलिन गांव में हुई। यह क्षेत्र मध्य चीन के हुआन प्रांत में स्थित है। रिपोर्टों के अनुसार, भूस्खलन रविवार को लगभग सुबह 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ और गांव में एक आवासीय घर के कुछ हिस्से बह गए।
पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
खबरों के अनुसार, बचावकर्मियों ने 12 लोगों को ढूंढ निकाला। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम एक व्यक्ति लापता है।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और अन्य छह घायल हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बचाव कार्य अभी जारी है।
भूस्खलन के कारण बाढ़ आ गई
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षेत्र में भारी बाढ़ आ गई। स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण एक मंजिला गेस्ट हाउस ढह गया। शुरुआत में पुष्टि की गई थी कि इस क्षेत्र में करीब 18 लोग दबे हुए हैं।