मुरादाबाद:- मुरादाबाद शहर में तेजी से बढ़ रहे प्लास्टिक कचरे की समस्या का अब समाधान खोज लिया है. नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के उपयोग से सड़क निर्माण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. सितंबर माह से इस कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी. नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने जानकारी दी कि अब शहर में प्रतिदिन जमा होने वाले प्लास्टिक कचरे को अलग कर विभाग को सौंपा जाएगा. जिससे एग्रीगेट मिश्रण तैयार होगा और इसी मिश्रण से शहर की नई सड़कें बनाई जाएंगी.
पढ़ें :- सोनौली में ड्रग विभाग और SSB का ताबड़तोड़ छापा, मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे का यह प्रयोग न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि सड़क निर्माण को भी अधिक टिकाऊ बनाएगा. नगर निगम का मानना है कि प्लास्टिक से बनी सड़कें सामान्य सड़कों की तुलना में अधिक मजबूत और लम्बे समय तक टिकने वाली होती हैं. इसके अलावा यह कदम शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में भी बड़ा योगदान देगा. नगर निगम की टीम ने पहले ही इस परियोजना के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. शहर के विभिन्न वार्डो से प्रतिदिन उठाए जाने वाले प्लास्टिक कचरे को प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाया जाएगा. वहां इसे पिघलाकर एग्रीगेट में मिलाया जाएगा और फिर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा. इस पहल से न केवल शहर को कचरे से निजात मिलेगी, बल्कि सड़क निर्माण की लागत भी कम होगी. नगर निगम का कहना है कि आने वाले समय में मुरादाबाद की सभी प्रमुख सड़कों पर इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने भी इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि इससे शहर का वातावरण स्वच्छ होगा और सड़कों की स्थिति भी बेहतर बनेगी.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद