Trains Delayed on Chandil–Tata Rail Section : झारखंड की सत्ताधारी पार्टी जेएमएम ने चांडिल–टाटा रेल सेक्शन में कथित ट्रेनें लेट होने पर नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का आरोप है कि पिछले 2 वर्षों से लगातार चांडिल–टाटा सेक्शन पर यात्रियों को झुलाया जा रहा है। हर रोज़ दर्जनों यात्री ट्रेनें घंटों लेट- और उसी ट्रैक पर मालगाड़ियाँ बिना रुके निकल जाती हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने अपील की है कि चांडिल–टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- टाटा मतलब ट्रस्ट..., निर्यात का हब बनकर उभर रहा यूपी, टाटा संस ने लॉन्च किया 10 लाखवां वाहन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ” चांडिल– टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है। पिछले 2 वर्षों से यात्री ट्रेनें लगातार घंटों लेट चल रही हैं, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही जारी है। इसका सीधा असर सभी रेल यात्रियों और खास कर के झारखंड के हजारों दैनिक यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। यह केवल परिचालन का मुद्दा नहीं, बल्कि प्राथमिकता तय करने का प्रश्न है। क्या रेलवे के हिसाब से झारखंड के लोगों का समय भी उतना ही मूल्यवान है जितना देश की अर्थव्यवस्था के लिए माल परिवहन।”
चांडिल– टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है।
पिछले 2 वर्षों से यात्री ट्रेनें लगातार घंटों लेट चल रही हैं, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही जारी है। इसका सीधा असर सभी रेल यात्रियों और खास कर के झारखंड के हजारों दैनिक यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों और… https://t.co/fBL0vliWJ4
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 3, 2026
पढ़ें :- VIDEO: ट्रेन में अवैध वसूली से परेशान यात्री ने किन्नर की जमकर पिटाई, रोजाना यात्रियों और किन्नरों के बीच होती है बहस
सीएम सोरेन ने आगे लिखा, “मैं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव (@AshwiniVaishnaw) जी से आग्रह करता हूँ कि: – चांडिल–टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए। – लंबित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। – ट्रेन लेट होने की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। देश के सभी रेल यात्री एवं झारखंड के नागरिकों की सुविधा एवं गरिमा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।”