1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करणी सेना ने योगी सरकार को घेरा, पूछा- राम मंदिर घोटाला आरोपियों के घर पर कब चलेगा बुलडोजर?

करणी सेना ने योगी सरकार को घेरा, पूछा- राम मंदिर घोटाला आरोपियों के घर पर कब चलेगा बुलडोजर?

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में हुए दान घोटाले को लेकर मंगलवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल उर्फ अम्मू (Karni Sena National President Surajpal, alias Ammu) ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम भक्तों की भावनाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहां कि सरकार आखिरकार चुप क्यों है?

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में हुए दान घोटाले को लेकर मंगलवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल उर्फ अम्मू (Karni Sena National President Surajpal, alias Ammu) ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम भक्तों की भावनाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहां कि सरकार आखिरकार चुप क्यों है? जब इतना बड़ा घोटाला हो गया है तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चोर चोर मौसेरे भाई बन गए हैं तभी इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है।

पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस

सीएम साहब का बुलडोजर आरोपियों की तरफ कब मुड़ेगा और कब कार्रवाई देखने को मिलेगी?

वहीं, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई बहुत तेजी से होती है, लेकिन इस मामले में सीएम साहब का बुलडोजर आरोपियों की तरफ कब मुड़ेगा और कब कार्रवाई देखने को मिलेगी? उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट के 12 सदस्यों को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब करणी सेना उत्तर प्रदेश के 40 जिलों की 50 से 70 सीटों के बीच विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पढ़े-लिखे उम्मीदवारों की तलाश सेना से जुड़े पदाधिकारी करेंगे। इसमें खास तौर से सभी वर्णों से जुड़े लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा। अगर कोई राष्ट्रीय हित के विचार रखने वाला मुसलमान भी करणी सेना से टिकट मांगेगा तो उसे भी टिकट दी जाएगी।

पढ़ें :- 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया' के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...