Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, कहा-सभी लोग देशहित में एकजुट होकर करेंगे काम

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, कहा-सभी लोग देशहित में एकजुट होकर करेंगे काम

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद आज वो संसद भवन पहुंचे थे। राहुल गांधी के संसद भवन पहुंचने के बाद कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने उनका स्वागत किया था। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की इस पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, इसके लिए राहुल गांधी को बहुत-बहुत बधाई। सदस्यता खत्म होने पर सभी को खराब लगा था, लेकिन जब सदस्यता बहाल हो गई तो सभी में खुशी है। वहीं, विपक्षी एकता पर उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत सी पार्टियां एक हो रही हैं तो केंद्र को परेशानी हो रही है। इसके बाद बाकी सब लोग एकजुट होकर देशहित में काम करेंगे। इसके

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

एकजुट होकर लड़ेंगी विपक्षी पार्टियां
बता दें कि, नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar)  विपक्षी एकता पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विपक्ष एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं इसलिए लोग केंद्र के लोग चिंतित हैं। इसकी शुरुआत पटना से हुई। इसके बाद मुंबई में बैठक होगी। मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर सभी लगे हुए हैं।

राहुल गांधी का गर्मजोशी से किया स्वागत
बता दें कि, सोमवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। संसद पहुंचने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की कि संसद सदस्य के तौर पर उनकी अयोग्यता को रद्द कर दिया गया है और उनकी सजा पर उच्चतम न्यायालय की रोक के बाद उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।

Advertisement