लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा समय-समय पर बाबा साहब (Baba Saheb) का किए जा रहे असंवैधानिक और अनैतिक अपमान को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और संविधान निर्माण में बाबा साहब (Baba Saheb) ने अहम भूमिका निभाई थी। हर भारतीय के मन में बाबा साहब (Baba Saheb) के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बाबा साहब (Baba Saheb) के सपनों का देश बनाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) को सम्मान दिया है।
पढ़ें :- WWE icon John Cena ने लिया सन्यास, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिखा दिल छू लेना वाला नोट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कांग्रेस का देश में दलितों और वंचितों का अपमान करने का इतिहास रहा है, कांग्रेस का तुष्टिकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह से रोकने का इतिहास रहा है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण के आधार पर देश को विभाजन के कगार पर ला खड़ा किया, जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) नहीं चाहते थे कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) संविधान सभा (Constituent Assembly) का हिस्सा बनें।