UP Board Exam 2025 Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की घोषणा किए हैं। जिसमें हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत और इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
पढ़ें :- नए Redmi के नाम का खुलासा, MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ हो सकता है लॉन्च
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है। जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बने, यही शुभकामना है। आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘विद्यार्थियों! विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है…’
सीएम योगी ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।’
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई!
आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को…
पढ़ें :- बेगुनाहों का झूठा एनकाउंटर करवाने वाले बड़बोले मुख्यमंत्री बदमाशों के गैंग से क्यों हैं डरते: तेजस्वी यादव
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2025
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के परीक्षा परिणाम में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल करके हाईस्कूल में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर मृदुल गर्ग 97.50 मुरादाबाद के चौथे स्थान पर रहे। जबकि इंटरमीडिएट में महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज)ने 97.20 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।