रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज की माधुर्यता हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी। अमीन सयानी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके अमीन सयानी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-
प्रख्यात रेडियो प्रस्तोता ‘पद्म श्री’ श्री अमीन सयानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनकी आवाज की माधुर्यता हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।
प्रख्यात रेडियो प्रस्तोता ‘पद्म श्री’ श्री अमीन सयानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनकी आवाज की माधुर्यता हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 21, 2024
अमीन सयानी (Amin Sayani ) का अंतिम संस्कार कल 22 फरवरी गुरुवार को किया जाएगा। आपको बता दें कि अमीन सयानी (Amin Sayani ) की आवाज का जादू लोगो के सिर चढ़ कर बोलता था। उनका जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी। उन्होंने दस साल तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।