लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। आवासीय योजनाओं में वरुण विहार और नैमिष नगर योजना शामिल हैं। दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं।
पढ़ें :- सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, बोले- कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक
वरुण विहार योजना काकोरी (Varun Vihar Scheme, Kakori) में आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही है, जबकि नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड-आईआईएम रोड क्षेत्र में बनाई जा रही है। नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में जमीन अधिग्रहित की गई है। दोनों योजनाओं को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इनमें प्लॉट की कीमत 2800 से 3800 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि वरुण विहार योजना 6500 एकड़ से अधिक और नैमिष नगर योजना करीब 4100 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ लखनऊ के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के बुनियादी ढांचे को भी गति मिलेगी।
एससीआर में लखनऊ के साथ हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में व्यवस्थित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र आईटी सेक्टर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा।
नमरा फातिमा बोली- मैं मुआवजे के पैसे से मेडिकल की पढ़ाई करूंगी
पढ़ें :- Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में AC फटने से लगी आग, 9 लोगों की मौत
वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना (Varun Vihar and Naimish Nagar Schemes) के लिए हमने अपनी जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को दी, जिसके एवज में मुझे पूरी पारदर्शिता के साथ 70.58 लाख का मुआवजा मिला है। इस राशि से मैंने दूसरी जगह जमीन खरीदी है और अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए भी इसका उपयोग कर सकूंगी।