मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक जन्मस्थान परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यहां श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी भावनाओं के अनुरूप पूरे ब्रज को बदलने में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, बोले- सरकार बनने पर ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ का करेंगे विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष पहले 1528 में विदेशी आक्रांता ने हमारी आस्था को समाप्त करने का प्रयास किया। जो लोग मानते हैं कि वो अविजित हैं,वो लोग आज समाप्त हो गए,जिन लोगो को ये अच्छा नही लगता वो लोग अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। योग माया के प्रति हमारी आस्था ने विंध्यवासिनी धाम को भव्य परिसर उपल्बध करा दिया। श्री अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है… हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे श्री अयोध्या धाम और काशी में हुए हैं ।आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार आपके साथ मिलकर आपकी भावनाओं के अनुरूप इस ब्रज भूमि को बनाने में कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
सीएम योगी ने कहा कि चाहे मथुरा हो नंदगांव हो बरसाना हो गोवर्धन हो या वृंदावन सब आपकी भावनाओं के अनुसार विकसित होगा। मैंने बैठक लेकर भी यह बात सभी के सामने स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि है इसलिए होगा क्योंकि यह सरकार तो भगवान राम, कृष्ण कन्हैया, बाबा विश्वनाथ मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है पर जो पहले की सरकार थी वे लोग बाबर औरंगजेब में अपनी आस्था रखते थे। उनमें आस्था रखने वाले लोग सनातन और आप में क्या आस्था रखेंगे। उनके अनुयाई और वह जहर खोलने का ही काम करेंगे।योगी ने कहा कि कहा कि बहन बेटी अन्नदाता, उद्यमियों, किसानों को यह लोग लाचार बनाने का काम करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन डंबल इंजन की सरकार इन्हें अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होने देगी।
सीएम योगी ने कहा कि हम सब का सम्मान करते हैं खास तौर से सनातन का। बृजवासियों को सम्मान देने के लिए मैं स्वयं हर जन्माष्टमी पर मथुरा आता हूं। पिछली सरकार यहां आने से डरते थी कि कहीं उनका वोट बैंक ना हिल जाए। उन्हें तो अपने वोटो की फिक्र थी। यही कारण था कि उनके समय में जवाहर बाग कांड जैसी घटनाएं होती थी। अब ब्रज में ऐसे कांड नहीं रंगोत्सव होता है। ब्रजराज उत्सव होता है। यह एक नए विश्वास, प्रेरणा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का एक ही संदेश है।कर्तव्य पथ पर चलना। देश सनातन और मानव के लिए काम करते हुए देश को विकसित भारत बनाना।