लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम और शिक्षक सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम ने इस मौके पर पिछली सरकारों पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले बरेली में त्योहारों के दौरान अक्सर दंगे और उपद्रव होते थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की पहचान उत्सव से होने लगी है, उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदली है और अपराधियों के मन में कानून का भय होना जरूरी है।
पढ़ें :- सूचना और प्रसारण व संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल. मुरुगन का मंत्री पद और राज्यसभा से इस्तीफा, बताई ये वजह
सीएम योगी ने कहा कि अब लोग उपद्रव करना भूल चुके हैं, आज बड़ी संख्या में मूर्तियां स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश बदल चुका है और बरेली इसका बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने अपनी छवि बदलने में सफलता हासिल की है। सीएम ने कहा कि पहले दूसरे राज्यों में जाने पर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन अब दूसरे राज्यों के लोग भी यूपी के लोगों से जुड़ना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में हर दिन 100 से 200 घटनाएं होती थीं, सत्ता में बैठे लोग ही लूट-खसोट में शामिल थे, जिससे पुलिस के सामने कार्रवाई करने में मुश्किलें आती थीं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती थी और पुलिस भी कई मामलों में मूकदर्शक बनी रहती थी। अब हालात बदल गए हैं और अपराधियों के मन में कानून का भय होना जरूरी है।
बेटियों की सुरक्षा पर कही ये बात महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों और तकनीक की मदद से अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अपराधियों को कानून का डर होना जरूरी
पढ़ें :- Viral-'समान डिग्री, समान सेवा… फिर वेतन अलग क्यों?' यूपी में जब हक की लड़ाई में महिला डॉक्टर की जिद्द बन पुलिस बस के सामने बनीं ढाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के मन में कानून का भय होना चाहिए, उन्होंने चेतावनी दी कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पहले कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की पहचान बदल रही है. सरकार का लक्ष्य प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा मजबूत करना है।