CM Yogi’s mother’s funeral : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। हरिद्वार स्थित चंडी घाट परपूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी के छोटे भाई ने माँ को मुखाग्नि दी। नम आंखों से परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य नेता मौजूद रहें।
पढ़ें :- CM योगी ने नम आंखों के साथ मां की अर्थी को दिया कंधा, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
मां अंतिम विदाई देते वक्त सीएम योगी हुए भावुक
उत्तराखंड के पंचूर में सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए। वायरल वीडियो में वह फूट-फूटकर रोते नजर आए। इसके बाद उन्होंने आंखों के साथ अपनी माँ की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वहां मौजूद परिवार के सदस्य और अन्य लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बता दें कि शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में सावित्री देवी का निधन हुआ था। उस समय योगी गोरखपुर में सरकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे।