रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। बाजार में राखियां सज गई है। मिठाई की दुकानों में मिठाई बनने की तैयारियां भी शुरु हो गई होंगी। हर साल कहीं न कहीं मिलावटी मिठाई को पकड़ा जाता है जो सेहत पर बहुत बुरा असर डालती हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
ऐसे में अगर आप घर में मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए लाएं है नारियल और बादाम की टेस्टी बर्फी बनाने का तरीका। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
नारियल और बादाम की बर्फी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
दो फ्रेश नारियल (छील कर मिक्सी में क्रश कर लें)
एक गिलास दूध
पानी
चीनी
प 250 ग्राम बादाम पाउडर
देसी घी
नारियल और बादाम की बर्फी बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बादाम-नारियल बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले दो फ्रेश नारियल को छीलकर इन्हें अच्छी तरह मिक्सी में क्रश कर लीजिए। अब आपको लगभग एक गिलास दूध को बॉइल करके रख लेना है। इसके बाद पानी और चीनी को मिक्स करके चाशनी भी बना लीजिए।
टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको चाशनी में एक स्पून इलायची पाउडर भी एड करना है। अब आप 250 ग्राम बादाम को पीस लीजिए। इसके बाद कड़ाही में देसी घी गर्म कर इसमें बादाम पाउडर डाल दीजिए। टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें पिसे हुए नारियल के साथ पिस्ता और काजू पाउडर भी एड कर सकते हैं। अब धीमी आंच पर इस मिक्सचर को अच्छी तरह से भून लीजिए।
अब इसमें गर्म दूध डालकर तब तक भूनना है जब तक ये मिक्सचर गाढ़ा होकर सूख न जाए। दूध के सूख जाने के बाद आपको इस मिक्सचर में चाशनी एड कर पकाना है। इसके बाद गैस बंद कर एक प्लेट में घी से ग्रीसिंग कर लें और फिर इस मिक्सचर को प्लेट में फैलाकर बर्फी की शेप में काट लीजिए। अब आप इस बर्फी के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि आप इस बर्फी को व्रत के दिन भी खा सकते हैं।