Coconut Buying Tips : गर्मियों की चिलचिलाती तेज धूप में हरा ठंडा और मीठा नारियल पानी अमृत के समान लगता है। इस मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए नारियल पानी को फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अक्सर बाजार से नारियल खरीदते समय लोग असमंजस्य हो जाते हैं कि कौन सा नारियल मीठा होगा और कौन फीका। बाहर से एक जैसे दिखने वाले नारियल कई बार स्वाद में बिल्कुल अलग निकलते हैं, जिससे पैसा और मजा दोनों खराब हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि नारियल खरीदते समय किन आसान बातों का ध्यान रखा जाए।
पढ़ें :- Melons in summer : गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करता है खरबूजा ,मीठा और न्यूट्रिशियस बूस्ट देता है
गर्मियों में मीठा और पानी से भरा नारियल चुनने के लिए हल्के हरे या पीले रंग के, चमकदार और बिना दाग-धब्बे वाले नारियल चुनें। हाथ में उठाने पर जो भारी लगे और हिलाने पर पानी की ज्यादा आवाज़ आए, वह मीठा होता है। लंबे या कोनिकल आकार वाले नारियल में अक्सर ज्यादा और मीठा पानी होता है।
सतह से समझें क्वालिटी
नारियल की बाहरी सतह भी बहुत कुछ बताती है। अगर वह साफ, मुलायम और ताजा दिखे, तो यह अच्छा संकेत है। वहीं दाग-धब्बे या सूखापन दिखे तो नारियल पुराना हो सकता है।
ऊपरी हिस्से ध्यान से देंखे
नारियल का ऊपरी भाग अगर ताजा और हल्का नुकीला दिखे, तो वह अच्छा होता है। सूखा या सिकुड़ा हुआ हिस्सा पुराने नारियल का संकेत देता है।