Benefits of coffee for hair: कॉफी सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। बाजार में कई तरह के शैंपू, कंडीशनर, ऑयल औऱ हेयर मास्क उपलब्ध है। एक्सपर्ट के अनुसार कॉफी बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। खासकर यह हेयर थिनिंग यानि पतले बालों की दिक्कत को दूर करने में हेल्प करता है।
पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी
कॉफी का यूज डीएचटी के प्रभाव को कम कर देता है। यह एक ऐसा हार्मोन है जो हेयर थिनिंग की प्रॉब्लम को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह बैरियर फंक्शन और फॉलिक्युलर पेनिट्रेशन को इम्प्रूव करता है, वहीं हेल्दी हेयर ग्रोथ को स्टिमुलेट करता है। इसके अलावा कॉफी में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो होने वाले हेयर डैमेज से रक्षा करता है।
डैमेज हेयर फॉलिकल्स झड़ते बालों का एक सबसे बड़ा कारण है।कॉफी का इस्तेमाल हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी रखता है, जिसकी वजह से हेयर ग्रोथ बढ़ती है।
इसके अलावा डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने के लिए नियमित स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना जरुरी है। लगातार एक्सफोलिएशन के साथ, आप पोर्स की गुणवत्ता में सुधार हो सकती है, जिससे बाल शाइनी और हेल्दी होते है। इसके अलावा हेयर फॉल से छुटकारा दिलाता है।
कॉफी रिंस का यूज करने से शिल्की औऱ शाइनी होते है। बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में हेल्प करता है।
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
बालों में ऐसे लगाएं कॉफी
नारियल तेल को गुनगुना करके इसमें एक चम्मच कॉफी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने बालों की जड़ों में मालिश करें। पंद्रह मिनट के बाद शैंपू कर लें।
इसके अलावा कॉफी का हेयर ऑयल बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी और दो चम्मच हेयर ऑयल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगा लें। पांच से दस मिनट तक मालिश करें।तेल को कम से कम दो से तीन घंटे तक बालों में लगा रहने दें। अपने बालों को शैंपू कर लें।