Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण: 20% से 30% बढ़ने वाले है कंडोम के दाम

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण: 20% से 30% बढ़ने वाले है कंडोम के दाम

By Harsh 
Updated Date

Condom Price Increased: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जेब तक पहुंचने लगा है। जहां पहले से ही तेल और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब कंडोम की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी Karex Berhad ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में 20% से 30% तक इजाफा करने का ऐलान किया है। मलेशिया स्थित यह कंपनी वैश्विक बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखती है, इसलिए इसका फैसला करोड़ों उपभोक्ताओं को प्रभावित कर सकता है।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

कंपनी के सीईओ Goh Miah Kiat के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण समुद्री रास्ते असुरक्षित हो गए हैं। जहाजों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे शिपिंग खर्च (freight cost) काफी बढ़ गया है और डिलीवरी में देरी हो रही है। कई देशों में स्टॉक खत्म होने की स्थिति भी बन गई है, जिससे मांग अचानक बढ़ गई है।

इस युद्ध का असर केवल ट्रांसपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि कंडोम बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर भी पड़ा है। पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की कीमतों में उछाल आया है, जिससे सिंथेटिक रबर, नाइट्राइल और सिलिकॉन ऑयल जैसी जरूरी सामग्री महंगी हो गई है। सिलिकॉन ऑयल की कीमत करीब 30% तक बढ़ चुकी है, जबकि नाइट्राइल लेटेक्स के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। वहीं, नेचुरल रबर की कीमत में भी करीब 33% का इजाफा हुआ है। पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम फॉयल भी महंगी हो गई है, जिससे कुल उत्पादन लागत बढ़ गई है।

गौरतलब है कि Karex Berhad हर साल करीब 5 अरब कंडोम का उत्पादन करती है। यह कंपनी अपने ब्रांड्स के अलावा दुनियाभर के मशहूर ब्रांड्स जैसे Durex और Trojan को भी सप्लाई करती है। ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में चाहे कोई भी ब्रांड खरीदा जाए, कंडोम की कीमतें 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो भविष्य में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जेब तक पहुंचने लगा है। जहां पहले से ही तेल और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब कंडोम की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी Karex Berhad ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में 20% से 30% तक इजाफा करने का ऐलान किया है। मलेशिया स्थित यह कंपनी वैश्विक बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखती है, इसलिए इसका फैसला करोड़ों उपभोक्ताओं को प्रभावित कर सकता है।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ने तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में बदले राज्यपाल, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी?