Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों और बेरोजगारों की मदद करती है लेकिन BJP सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की : राहुल गांधी

कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों और बेरोजगारों की मदद करती है लेकिन BJP सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े वादे किए। साथ ही कहा, पिछले चुनाव में हमने छत्तीसगढ़ से 2-3 बड़े वादे किए थे। किसानों की फसलों का सही दाम, किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ होगा। जब हम ये वादे कर रहे थे, तो PM मोदी से लेकर BJP के बड़े नेताओं ने कहा था-ये वादे पूरे नहीं होंगे। लेकिन हमने सरकार बनते ही उस काम को 2 घंटे में पूरा कर दिखाया था।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार चलाने के 2 तरीके होते हैं। एक तरीका-सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ, दूसरा तरीका-गरीब लोगों की मदद करो। कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों और बेरोजगारों की मदद करती है। लेकिन BJP सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की मदद करती है।

उन्होंने कहा, OBC वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा, क्योंकि आपको ठगा जा रहा है। हिन्दुस्तान में OBC की आबादी 50% से ज्यादा है, लेकिन हिन्दुस्तान को चलाने में आपको 5% की भागीदारी भी नहीं मिल रही। नरेंद्र मोदी जी, आखिर ऐसा क्यों है?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की घोषणा
. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

पढ़ें :- भगवान जगन्नाथ पर BJP नेता संबित पात्रा की विवादित टिप्पणी पर भड़का विपक्ष, कहा- पाप की लंका का पतन निकट
Advertisement