1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज से मुलाकात करने पहुंचे जलगांव आश्रम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज से मुलाकात करने पहुंचे जलगांव आश्रम

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) गत दिवस महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज (Mahamandaleshwar Dr. Swami Indradev Saraswati Maharaj) के महाराष्ट्र स्थित जलगांव आश्रम (Jalgaon Ashram) पर पहुंचे।

By santosh singh 
Updated Date

जलगांव। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) गत दिवस महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज (Mahamandaleshwar Dr. Swami Indradev Saraswati Maharaj) के महाराष्ट्र स्थित जलगांव आश्रम (Jalgaon Ashram) पर पहुंचे। यहां उन्होंने महाराजश्री से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें हाल ही में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए बधाई दी।

पढ़ें :- रिपोर्ट : 2023 में भारत में वायु प्रदूषण से 20 लाख से अधिक लोगों की मौत, कांग्रेस बोली- सरकार इसे नजरअंदाज न करे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari)  ने कहा कि स्वामी इंद्रदेव महाराज (Swami Indradev Saraswati Maharaj) को डॉक्टरेट की उपाधि के रूप में जो सम्मान मिला है वह सनातन धर्म और सभी सनातन धर्म लंबियों एवं भारत वासियों के लिए गौरव की बात है।

पढ़ें :- Lucknow : 4000 रुपये का पेट्रोल डलवाकर भागे कार सवार बदमाश, रोकने पर सेल्समैन को 500 मीटर तक घसीटा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराज श्री द्वारा सामाजिक दायित्व का भाव मन में रखकर गौ रक्षा के साथ-साथ अनाथ, असहाय व बेसहारा लोगों की जिस प्रकार से सेवा की जा रही है, वह अत्यंत ही अनुकरणीय व सराहनीय कार्य है।

 

 

 

पढ़ें :- दीपोत्सव के बाद बचा तेल ले जा रही गरीब महिलाओं-लड़कियों और बच्चों पर बरसायी बेतें, अखिलेश ने की कार्रवाई की मांग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...