HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mansoon Alert 2024 : जानें आपके राज्य में कब बरसेंगे बदरा? IMD ने जारी किया मानसून अपडेट

Mansoon Alert 2024 : जानें आपके राज्य में कब बरसेंगे बदरा? IMD ने जारी किया मानसून अपडेट

देशवासी चिलचिलाती गर्मी, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। देश के अधिकतर राज्य अब बस मॉनसूनी बरसात (Monsoon Rain)के इंतजार में हैं। राजधानी दिल्ली इन दिनों सबसे गर्म चल रही है। शुक्रवार से दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है, जो देशभर में सबसे ज्यादा है, लेकिन खुशखबरी ये है कि मॉनसून (Monsoon) इस बार समय से पहले आगे बढ़ रहा है और अच्छी बरसात करने वाला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देशवासी चिलचिलाती गर्मी, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। देश के अधिकतर राज्य अब बस मॉनसूनी बरसात (Monsoon Rain)के इंतजार में हैं। राजधानी दिल्ली इन दिनों सबसे गर्म चल रही है। शुक्रवार से दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है, जो देशभर में सबसे ज्यादा है, लेकिन खुशखबरी ये है कि मॉनसून (Monsoon) इस बार समय से पहले आगे बढ़ रहा है और अच्छी बरसात करने वाला है। तो आइए जानते हैं, आपके राज्य में मॉनसून (Monsoon) कर दस्तक देगा।

पढ़ें :- IMD Rainfall Alert : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई मॉनसून अंडमान निकोबार (Monsoon Andaman Nicobar) में दस्तक देता है। इस बार अंडमान में मॉनसून (Monsoon) का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है।

राज्यों में मॉनसून की सामान्य तारीख

मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून (Monsoon) के लिए अनुकूल है। इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून (Monsoon) के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

पढ़ें :- Weather Update : IMD ने प्रचंड गर्मी का दिया अलर्ट, इन 8 राज्यों को पड़ेगी लू की मार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...