जयपुर। वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के अन्य नेताओं की तरफ से इसको लेकर चुनाव आयोग और भाजपा सरकार को घेरा जा रहा है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, बिहार के पटना में भी भाकपा माले, एआईवाईएफ, एआईएसएफ, एआईएसए समेत विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान इन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की।
पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत अन्य कांग्रेस नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इनको पुलिस ने वैन में बैठाकर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया। रंधावा ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के लिए गिरफ्तारी दी है।
आज ये वीडियो मैंने अपने फोन से रिकॉर्ड किया जब वोट चोरी और चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा की जा रही बेईमानी को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस हिरासत में हमारे कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में प्रदर्शन किया गया।@INCRajasthan @Sukhjinder_INC… pic.twitter.com/nusFM3VzOt
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 28, 2026
पढ़ें :- SIR Controversy : चुनाव आयोग को बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा झटका, सिस्टम पर भी फटकार,कहा-10 दिनों में फिर से जोड़ें नाम...
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो को शयेर किया है। उन्होंने लिखा कि, आज ये वीडियो मैंने अपने फोन से रिकॉर्ड किया जब वोट चोरी और चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा की जा रही बेईमानी को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस हिरासत में हमारे कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में प्रदर्शन किया गया।
बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर राहुल गांधी इन दिनों चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। इनके द्वारा लगातार चुनावों में धांधली किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की भी मांग की जा रही है।