Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand News: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कहा- “नफरत हारेगी, जीतेगा INDIA”

Jharkhand News: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कहा- “नफरत हारेगी, जीतेगा INDIA”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Jharkhand News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने सोमवार को  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) से मुलाकात की। हेमंत सोरेन के आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीर को कांग्रेस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि-

आज झारखंड में श्री
राहुल गांधीसे श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने मुलाकात की।

हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

नफरत हारेगी, जीतेगा INDIA

पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप

आपको बता दें कि झारखंड में चंपई सोरेन (Champai Soren) की सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। झारखंड की चपंई सोरेन सरकार ने फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।

विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। बता दें कि, झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं। इनमें से एक सीट फिलहाल खाली है। एक विधायक बीमार होने की वजह से फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। विधानसभा में 79 विधायक हैं, जिसके बाद बहुमत का आंकड़ा 40 हो गया। वहीं, अब चंपई सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े हैं।

Advertisement