Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत और इंडिया को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को नाम बदलने का दिया बड़ा सुझाव

भारत और इंडिया को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को नाम बदलने का दिया बड़ा सुझाव

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और इंडिया नाम को लेकर देशभर में इन दिनों बहस जारी है। राजनीति दल के नेता से लेकर सभी अपने अपने तरीके से अपना पक्ष रख रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर का का इसको लेकर एक अहम बयान आया है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन का नाम बदलने की की बात की है। साथ ही कहा कि भाजपा तब नाम बदलने का खेल बंद कर दे। दरअसल, भारत और इंडिया नाम को लेकर देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

विपक्षी पार्टियों की तरफ से इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। विपक्षी पार्टियां कई तरह के आरोप लगा रही हैं। अटकलें हैं कि सरकार पांच दिवसीय संसद सत्र के दौरान संविधान संशोधन बिल पेश कर सकती है। हालांकि, अब तक संसद के विशेष सत्र के एजेंडा को लेकर सरकार ने खुलकर कुछ नहीं कहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सत्र के एजेंडे को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा है कि, हम खुद को अलायंस फॉर Betterment, Harmony And Responsible Advancement for Tomorrow (BHARAT) कह सकते हैं। शायद इसके बाद सत्तारूढ़ दल नाम बदलने का यह खेल बंद कर दे। बता दें कि, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A रखा गया है।

 

Advertisement