Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस सासंद राणदीप सुरजेवाला ने कहा-सवाल पूछिये, नहीं तो श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे

कांग्रेस सासंद राणदीप सुरजेवाला ने कहा-सवाल पूछिये, नहीं तो श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के लोग सड़कों पर उतर आई है। वहां पर प्रदर्शन जारी है। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। इसके कारण राष्ट्रपति आवास छोड़कर फरार हो गए हैं। इन सबके बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने एक अखबार की कटिंग को शेयर कर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘साल 2014, देश पर क़र्ज़= ₹56.51 लाख करोड़, साल 2022, देश पर क़र्ज़= ₹139 लाख करोड़। सोचिये, समझिये, जानिये, सवाल पूछिये, नहीं तो श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

श्रीलंका के आर्थिक संकट का जानिए कारण
बता दें कि, जानकारों का कहना है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट कई सालों से पनप रहा था। इसके पीछे की वजह सरकार का गलत प्रबंधन बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक़, पिछले एक दशक के दौरान श्रीलंकाई सरकार ने सार्वजनिक सेवाओं के लिए विदेशों से बड़ी रकम कर्ज़ के रूप में ली। बढ़ते कर्ज़ के अलावा कई दूसरी चीज़ों ने भी देश की अर्थव्यवस्था पर चोट की। जिनमें भारी बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से लेकर मानव निर्मित तबाही तक शामिल है।

Advertisement