Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़ेग या शशि थरूर कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष, वोटिंग में स्थिति हुई साफ

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़ेग या शशि थरूर कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष, वोटिंग में स्थिति हुई साफ

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress President Election: कांग्रेस को 19 अक्टूबर को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। आज नए अध्यक्ष को लेकर मतदान हुआ। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए करीब 96 फीसदी वोट पड़े। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़ेग (mallikarjun khadega) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) आमने—सामने थे।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आएंगे लेकिन खड़ेग की इस चुनाव में दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। ऐसे में मल्लिकार्जुन खड़ेगा का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। बता दें कि, कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला।

इस चुनाव में करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने कर्नाटक के बल्लारी में विश्राम शिविर में बने मतदान बूथ पर वोट डाला।

Advertisement