Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Congress, SP-BSP ने सत्ता और स्वार्थ के लिए यूपी को माफियाओं के हाथों गिरवी रखा : सीएम योगी

Congress, SP-BSP ने सत्ता और स्वार्थ के लिए यूपी को माफियाओं के हाथों गिरवी रखा : सीएम योगी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने गुरुवार को कांग्रेस(Congress) , ​बहुजन समाज पार्टी (BSP)और समाजवादी पार्टी (SP)पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समूचे विपक्ष ने जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर राज्य को दंगे की आग में झोंका है। सत्ता स्वार्थ के लिए इन्होंने प्रदेश को माफियाओं को गिरवी रखा है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बीजेपी राज में आज कोई माफिया सिर उठाकर नहीं निकल सकता है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

लखनऊ में भाजपा सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए  सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए समाज को बांटा है। उसके सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। उन लोगों को समाज ने आने वाले समय में इतिहास के गर्त में डालने में भी समाज ने संकोच नहीं किया है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement