Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होना तय है…मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होना तय है…मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में जनजातीय महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कुछ देर पहले मैंने झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर समेत पूरे एमपी के लिए हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण भी किया है। एक साथ विकास के इतने सारे काम ये बता रहे हैं, मध्य प्रदेश में नई बनी डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है। विकास के इस महाअभियान का श्रेय मध्य प्रदेश की जनता को जाता है। मैं आप सबको इसके लिए बधाई देता हूं।

पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात

पीएम मोदी ने कहा, यहां आपके बीच आने से पहले मैंने देखा कि मेरी इस यात्रा को लेकर खूब चर्चाएं भी हो रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी मध्य प्रदेश में झाबुआ से लोकसभा की लड़ाई का आगाज करेगा। मैं बताना चाहता हूं कि मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया है। मोदी तो सेवक के तौर पर ईश्वर रूपी एमपी की जनता-जनार्दन का आभार करने आया है। इसके साथ ही कहा, मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है। इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं, 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।

उन्होंने कहा, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्टी हुई थी, 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होना तय है। बीते वर्षों में मध्य प्रदेश ने दो अलग-अलग दौर देखे हैं। एक डबल इंजन सरकार का दौर और दूसरा कांग्रेस के जमाने का काला दौर! कम उम्र के युवाओं को शायद याद भी नहीं होगा, आज विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहा मध्य प्रदेश भाजपा सरकार से पहले देश के सबसे बीमारू राज्यों में गिना जाता था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश को बीमारू बनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह थी, गांव, गरीब और आदिवासी इलाकों को लेकर कांग्रेस का नफरत भरा रवैया। इन लोगों ने न कभी आदिवासी समाज के विकास की चिंता की न उसके सम्मान के बारे में सोचा। इनके लिए तो जनजातीय लोगों का मतलब केवल कुछ वोट होता था। इन्हें गांव, गरीब, पिछड़ा की याद तब आती थी, जब चुनाव की घोषणा होती थी। साथ ही कहा, हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, देश का गौरव है। आपका सम्मान भी और आपका विकास भी… ये मोदी की गारंटी है। आपके सपने, आपके बच्चों के सपने, नौजवानों के सपने… ये मोदी का संकल्प है।

पीएम मोदी ने कहा, गुजरात में मैंने देखा था कि आदिवासी पट्टों में स्कूलों की कमी के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता था। मैं मुख्यमंत्री बना तो इन पट्टों में मैंने स्कूल खुलवाए। अब आदिवासी बच्चों के लिए मैं देश भर में एकलव्य आवासीय स्कूल खुलवा रहा हूं। कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि भाजपा की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं है।

पढ़ें :- TMC Candidates List: तृणमूल कांग्रेस ने 291 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, सुना है कि इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने खूब भगदड़ भी मची हुई है। जनता की उपेक्षा करने वालों का यही हश्र होता है। कांग्रेस अब अपने पापों के दलदल में फंस चुकी है। वो उससे निकलने की जितनी कोशिश करेगी उतना ही और धंसेगी।

 

Advertisement