Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस का ‘न्याय-पत्र’ देश की आवाज़ है, अब बारी देश से किए गए वादों को पूरा करने की है : राहुल गांधी

कांग्रेस का ‘न्याय-पत्र’ देश की आवाज़ है, अब बारी देश से किए गए वादों को पूरा करने की है : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। इसके साथ ही घोषणापत्र में 25 तरह की गारंटियां दी गई हैं। वहीं 10 न्याय शामिल हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस का ‘न्याय-पत्र’ देश की आवाज़ है! ये भारत की आकांक्षाओं का दस्तावेज़ है, जिसे जनता ने बनाया और हमने लिखा। कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक दो ऐतिहासिक यात्राओं के माध्यम से हमने लोगों की ज़रूरतों को करीब से समझ कर 5 न्याय और 25 गारंटियों वाला एक ज़मीनी घोषणा पत्र तैयार किया है।

इसके साथ ही लिखा कि, पहले भी कांग्रेस ने कर्नाटक की महिलाओं से एक वादा किया था-आपको हर महीने 2000 रू देंगे, सरकार बनते ही उसे निभाया। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव से पहले जो भी वायदे किए सरकार बनते ही उन्हें पूरा किया। अब बारी देश से किए गए वादों को पूरा करने की है और जनता को हम पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस की हर गारंटी न्याय का संकल्प है और हमारा न्याय पत्र समृद्ध भारत का रोडमैप। INDIA मज़बूती के साथ जनता की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा।

 

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
Advertisement