नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय और अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए। सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए।
पढ़ें :- 'सेमी-फाइनल में भारत नहीं पहुंचेगा...' पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी को बताया कमजोर
संविधान समाज के सबसे ग़रीब और कमज़ोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औजार है। यह जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही ताकतवर होगा। आज के दिन, संविधान के सोच की हिफ़ाज़त करने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन करते हुए मैं इसकी रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय और अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए। सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए।
संविधान समाज के सबसे ग़रीब और कमज़ोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औजार है। यह जितना मजबूत… pic.twitter.com/dkvKeMtruV
पढ़ें :- रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, उनकी मौत पर व्यक्त की संवेदना, बेटे राघव को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2024
वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, आज हमारे संविधान के लागू होने का 75वां साल शुरू हो रहा है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों ने मिलकर एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने करोड़ों भारतीयों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय सुनिश्चित किया। हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों का सुरक्षा कवच है जो उन्हें हर तरह के अधिकार देता है। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं।
आज हमारे संविधान के लागू होने का 75वां साल शुरू हो रहा है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों ने मिलकर एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने करोड़ों भारतीयों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय सुनिश्चित किया। हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों का सुरक्षा कवच है जो… pic.twitter.com/fUbVletiXn
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2024
पढ़ें :- जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि काशी उसके जैसा क्यों नहीं बन पाया? अखिलेश ने CM योगी की आगामी यात्रा पर कसा तंज
महान पूर्वजों, शहीदों, क्रांतिकारियों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन। उनकी अथक मेहनत और कुर्बानियों से मिला यह लोकतंत्र और संविधान हमारा गौरव है। आइए, संकल्प लें कि हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे।