CM Yogi's upcoming Japan visit : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरे पर सीएम योगी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी रवाना होगा। दोनों देशों के दौरे पर सीएम न सिर्फ निवेशकों से मिलेंगे बल्कि यहां रह रहे भारतीयों से भी मिलेंगे। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के आगामी दौरे पर तंज कसा है।
CM Yogi’s upcoming Japan visit : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरे पर सीएम योगी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी रवाना होगा। दोनों देशों के दौरे पर सीएम न सिर्फ निवेशकों से मिलेंगे बल्कि यहां रह रहे भारतीयों से भी मिलेंगे। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के आगामी दौरे पर तंज कसा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी। जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा। वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे।”
पूर्व सीएम ने आगे लिखा, “ये मुख्यमंत्री जी का ‘मनसुख-पर्यटन’ है, अगर वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे। ‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का व्यक्तिगत लाभ ही उठाएंगे या अपने क़रीबियों से भी साझा करेंगे।”
जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी। जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा।
वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में…
पढ़ें :- Lalita Gautam Murder Case : चंद्रशेखर आजाद का बिना नाम लिए भड़कीं मायावती, 'मगरमच्छ' बताकर साधा सीधा निशाना
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 20, 2026
बता दें कि सीएम योगी और उनके साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होगा। इस दौरान सीएम 23-24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे, जबकि 25-26 फरवरी को जापान की यात्रा करेंगे। इस दौरे में सिंगापुर और जापान में कम्यूनिटी इवेंट का आयोजन रखा गया है, जहां सीएम योगी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे।सीएम दोनों देशों की राजनैतिक हस्तियों और निवेशकों से भी मुलाकात करने वाले हैं।