Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में 1092 लाख का पुल निर्माण शुरू ,विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया 79 मीटर लंबे सेतु का भूमि पूजन

नौतनवा में 1092 लाख का पुल निर्माण शुरू ,विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया 79 मीटर लंबे सेतु का भूमि पूजन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: नौतनवा खुनवा मार्ग पर डंडा नाले में नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

इस पुल की कुल लागत 1092.98 लाख रुपए है। पुल की लंबाई 79.88 मीटर होगी। यह सेतु क्षेत्र के वासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा। इस परियोजना में सेतु पहुंच मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य और भूमि अधिग्रहण भी शामिल है।

कार्यक्रम में उपपरियोजना अधिकारी कमलेश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया मौजूद थे। इसके अलावा प्रदीप पांडेय, ग्राम प्रधान खुनुवा आशा देवी, दीपक बाबा, प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान संजय मद्देशिया, दीनानाथ गुप्ता, विकास मिश्रा और संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, नेता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार
Advertisement