Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. पोषक तत्वों से भरपूर दलिया का इस तरह से करें सेवन, बनाएं टेस्टी दलिया टिक्की

पोषक तत्वों से भरपूर दलिया का इस तरह से करें सेवन, बनाएं टेस्टी दलिया टिक्की

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर घरोंं में ब्रेकफास्ट में दलिया का सेवन किया जाता है। इसे गेहूं को  कूटकर बनाया जाता है। पोषक  तत्वों से भरपूर दलिया नमकीन और मीठी दोनो तरह से ही बनाई जाती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

दूध और चीनी में दिया पका कर खाने से भी शरीर को तमाम पोषक तत्व मिलते है। कुछ लोग दलिया की खिचड़ी, दलिया की तहरी बना कर भी खाते है। आज  हम आपको दलिया की टिक्की बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप नाश्ते या लंच में ट्राई कर सकते है।

दलिया टिक्की बनाने के लिए जरुरी सामग्री

200 ग्राम दलिया
100 ग्राम उबले आलू
15 ग्राम अदरक
हरी मिर्च
ऑलिव ऑयल
5 ग्राम पीली मिर्च पाउडर
हरा धनिया
जीरा
नमक

दलिया की टिक्की बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

सबसे पहले एक बाउल में दलिया ले लीजिए। फिर उसमें उबले हुए आलू मिला लीजिए और साथ में इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया, पीली मिर्च पाउडर, काला जीरा और नमक डाल दें। फिर आप मैश करने के लिए 1 चम्मच का इस्तेमाल करिए। फिर आटे में सब कुछ मिला दें। अब आटे को 8-10 बराबर भागों में बांट लें।
अब अपने हाथों को थोड़ा गीला करके आटे को चपटा करके टिक्की बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके एक- एक करके सारी टिक्की तल लें। उसके बाद आप इसे टोमेटो कैचअप या पुदीने की चटनी के साथ अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।

Advertisement