Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का जरुर करें सेवन होते हैं कई फायदे, माना जाता है शुभ

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का जरुर करें सेवन होते हैं कई फायदे, माना जाता है शुभ

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Makar Sankranti:  मकर संक्रांति का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन खिचड़ी का भोजन और दान किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन कुछ च चीजें ऐसी है जिनका सेवन जरुर करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन मकर संक्रांति के दिन जरुर करना चाहिए। जो न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि शुभ भी माना जाता है।

पढ़ें :- 'अगर BCCI सच्ची देशभक्त होती तो वह कहती कि हम ऐसे देश के साथ नहीं खेलेंगे...' पाकिस्तान के यू-टर्न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

मकर संक्रांति के दिन हरी उरद की दाल की खिचड़ी का सेवन करना बेहद शुभ माना जाता है। खिचड़ी सुपाच्य होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन मूंगफली भी जरुर खानी चाहिए। मूंगफली में तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है।

मकर संक्रांति के कई दिन पहले से बी बाजारों में तिल से बनी चिक्की, लड्डू , और तमाम चीजों से सज जाते है। तिल में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है। जिसका सेवन करने से सर्दियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। तिल में विटामिन, प्रोटीन, और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते है। कई लोग तो तिल का इस्तेमाल तमाम चीजों में भी करते है जैसे बाजरे का पुआ व अन्य चीजें। इसका स्वाद किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है। सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है।

मकर संक्रांति में गुड़ या फिर गुड़ से बनी हुई चीजें जरुर खानी चाहिए। सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही पेट की तमाम दिक्कतों में भी लाभ पहुंचाता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन और भी कई फायदे पहुंचाता है। मकर संक्रांति के मौके पर कई लोग दही और चूड़ा का भी सेवन करते हैं तो कई लोग मटर और चूरा भी खाते है। मकर संक्रांति में इसका सेवन जरुर करना चाहिए।

पढ़ें :- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों ने किया साइन, सचिवालय को दिया नोटिस
Advertisement