Weakness or tiredness during fasting: नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। अधिकतर लोग नौ दिनों तक व्रत रखकर उन्हें प्रसन्न करते है। पूरे नौ दिनों तक फलाहार का सेवन करते है। एक्पर्ट के अनुसार हफ्ते में एक दिन व्रत रखना सेहत और पेट के लिए अच्छा माना जाता है। मेटाबॉलिक रेट भी अच्छा होता है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
लेकिन नौ दिनों तक व्रत रखने पर कई लोगो को कमजोरी और थकावट लगने लगती है। ऐसे में शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम,किशमिश आदि का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही जरुरी पोषण भी मिलता है। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन,फाइबर और गुड फैट्स की आपूर्ति होती है और समय बेसमय लगने वाली भूख कम होती है।
इसके अलावा व्रत के दौरान फलों और जूस का सेवन जरुर करना चाहिए। डेली मौसमी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। खास कर केला, सेब,संतरा,खीरा,लौकी,सीताफल और पालक आदि के सेवन से व्रत के दौरान शरीर को जरुरी पोषण और शक्ति प्रदान करता है।
दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है।इसका सेवन करने से व्रत के दौरान शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा साबूदाना का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। पेट भी भरा भरा लगता है। साबूदाने की खिचड़ी, खीर, टिक्की या पराठा पकौड़ी आदि चीजों को तैयार कर सकती है।
व्रत के दौरान शकरकंदी का हलवा या चाट का सेवन कर सकती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन तो बेहतर होता ही है साथ पेट भी भरा रहता है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
व्रत के दौरान सामक के चावल का भी सेवन कर सकती है। सामक चावल से पुलाव,उपमा खीर या खिचड़ी तैयार कर सकते है जिसे आप व्रत में आराम से खा सकती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड, खनिज, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।