Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. How to eat dates in summer: गर्मियों में खजूर का इस तरह करें सेवन नहीं करेगा नुकसान

How to eat dates in summer: गर्मियों में खजूर का इस तरह करें सेवन नहीं करेगा नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to eat dates in summer: आमतौर पर खजूर व अन्य ड्राईफ्रूट्स का सेवन लोग सर्दियों में करते हैं और गर्मी शुरु होते ही खाना छोड़ देते हैं। लेकिन कई लोगो के मन में सवाल रहता है कि क्या गर्मियों में खजूर का सेवन कर सकते है तो आज हम आपको बताने जा रहे है खजूर को किस तरह से खा सकते है।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

खजूर पोषक तत्वो से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज आदि अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर कैलोरी और कार्ब्स का अच्छा स्त्रोत है। खजूर को गर्मियों में दो या तीन से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

गर्मियों में खजूर का सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। साथ ही इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है।खासतौर से महिलाओं के लिए खजूर बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आयरन अधिक मात्रा में होने की वजह से खून की कमी को दूर करता है। इसमें कार्ब्स अधिक होने की वजह से वीकनेस दूर होती है।

गर्मियों में खजूर खाने से पेट में गर्मी पैदा कर सकता है इसलिए इसे खाने से पहले ठंडा करें। गर्मी में खजूर को किसी मौसमी फल के जूस में मिलाकर खा सकते है। इसमें विटामिन सी, आयरन पाया जाता है।

विटामिन सी और आय़रन मिश्रण शरीर अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। दोनो पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरुरी होते है। साथ ही खजूर की तासीर भी सामान्य हो जाती है। इसके अलावा गर्मियों में खजूर को भिगोकर खा सकते है। खजूर को खाने से पहले कुछ घंटे के लिए भिगो दें फिर इसे खाएं। आप खजूर को दूध में मिलाकर भी खा सकते है।

पढ़ें :- Video-अगर कफ बांधते हुए कर रहे हैं ये गलती तो बीपी की रीडिंग सही नहीं आएगी : डॉ. कीर्ति शर्मा
Advertisement