Benefits of eating Phalsa: गर्मियों में आने वाले गहरे बैंगनी रंग के फालसे स्वाद में खट्टे मीठे होते हैं इन्हे अधिकतर लोग काला नमक लगाकर खाना पसंद करते है। क्या आप जानते है ये छोटा सा फल सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन के पांच साल के एक्सटेंशन को बताया गैरकानूनी
फालसे में फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होता है और पेट की समस्याओं में आराम पहुंचाता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी कम मात्रा में और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से भूख नियंत्रित होती है और वजन कम होता है।
फालसा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन स्किन को हेल्दी और ग्लोईंग बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से चेहरे के मुंहासों और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
फालसा में विटामिन सी और भी कई पोषक तत्व होते है जो शरीर की इम्युनिटी बेहतर करने में मदद करता है और शरीर को बीमारियों लड़ने की क्षमता बढ़ाता है इंफेक्शन से बचाता है।
साथ ही फालसे में आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया में आराम पहुंचाता है। वहीं कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों में मजबूत बनाने में मदद करता है।