Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Constipation : डेली सुबह खाली पेट सफेद रंग के इन छोटे दानोंं का सेवन करने से कब्ज से मिलता है छुटकारा

Constipation : डेली सुबह खाली पेट सफेद रंग के इन छोटे दानोंं का सेवन करने से कब्ज से मिलता है छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Constipation : आजकल व्यस्ता के कारण लोगो को खाने पीने और सोने का कोई निश्चित समय नहीं होता जिसका नतीजा कब्ज की दिक्कत होने लगती है।लंबे समय तक कब्ज की समस्या अन्य कई समस्याओं को बढ़ावा देता है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

कब्ज (Constipation )की वजह से चिड़चिड़ापन और कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में अगर सफेद तिल का सेवन करें तो पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट सफेद तिल का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

सफेद तिल में कई औषधीय गुण पाये जाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है। जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। सफेद तिल कब्ज से छुटकारा दिलाता है। पाचन में सुधार करता है और मल को ढीला करता है। जिससे सुबह पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है।

कब्ज (Constipation )से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच सफेद तिल को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन कर लें।डेली सुबह खाली पेट इस तेल वाले पानी का सेवन करने से पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
Advertisement