अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है। अनार एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन, फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ पाचन मजबूत होता है बल्कि इम्युनिटी बूस्ट होती है।
पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
अनार का सेवन करने से पित्त दोष को संतुलित करने की क्षमता रखता है। ऐसे में अगर डेली सुबह एक कटोररी अनार खाया जाय तो यह शरीर को फायदा देता है।
अनार में पनिकलैगिन्स और एंथोसाइनिंस जैसे पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है, जो शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते है। इससे स्किन में चमक आती है और बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद मिलती है।
अनार में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करने में मदद करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके पॉलीफेनोल्स सूजन को कम करते है और आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद होते है।
अनार का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को संतुलित करने, ब्लड प्रेशर कम करने और धमनियों में प्लाक बनने से रोकने में सहायक होता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी
विटामिन सी और के, पोटैशियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर अनार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याओं से बचाता है।