Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. थायराइड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है इन चीजों का सेवन

थायराइड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है इन चीजों का सेवन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोग थायराइड की समस्या से जूझ रहे है। थायराइड में खान पान का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके थायराइड में फायदा पहुंचाने वाले सुपरफूड के बारे में शेयर किया है। जिन्हें थायराइड में इन चीजों सेवन करने से आराम मिल सकता है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

ऐसी चीजों में एक है कद्दू के बीज। कद्दू के बीज में जिंक की मात्रा अधिक मात्रा मौजूद होता है। जो निष्क्रिय टी4 को एक्टिव टी3 में बदलने के लिए जरुरी है। इस नाश्ते में डेली एक बड़ा चम्मच खाने से थायराइड के मरीजों को राहत मिल सकती है।

इसके अलावा सूरजमुखी के बीज का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई,हेल्दी फैट,विटामिन बी और कई पोषक तत्व पाये जाते हैं जो एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। ये थायराइड में फायदेमंद होता है। थायराइड के मरीज को डेली एक बड़ा चम्मच इन बीजों का सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा गुणों और पोषक तत्वों की खान आंवला सेहत, बाल और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।इसका सेवन किसी भी प्रकार से कर सकते है। जिससे शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप आंवले का जूस, आंवला पाउडर,फल या कैंडी खा सकते है।

मखाना भी थायराइज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। मखाने में सेलेनियम पाया जाता है जो थायराइड से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा थायराइड के मरीजों के लिए नारियल पानी या नारियल से बनी चीजें फायदेमंद होती है। आप मूंग ,मोरिंगा या सहजन, खजूर और करी पत्ता का सेवन करने से भी थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Advertisement