Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी हमले में बाल-बाल बचा 24 भारतीय नाविकों का दल, ओमान के अधिकारियों ने बचाई जान

अमेरिकी हमले में बाल-बाल बचा 24 भारतीय नाविकों का दल, ओमान के अधिकारियों ने बचाई जान

By Abhimanyu 
Updated Date

New Delhi : अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में बिना तेल वाले एक टैंकर को रोक दिया गया। इस दौरान अमेरिकी नौसेना के हमले के बाद पलाऊ-ध्वज वाले टैंकर आग लग गयी। जिसमें 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। जिन्हें ओमान के अधिकारियों की मदद से बचा लिया गया। अमेरिकी सेना के अनुसार, ओमान की खाड़ी में बिना तेल वाला ये टैंकर ईरान पर लगी नाकेबंदी का उल्लंघन करके ईरान के एक बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहा था।

पढ़ें :- Iran-US 60 Days Ceasefire : ईरान को मिलेगा 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण फंड और US की कंपनियां करेंगी निवेश, परमाणु प्रोग्राम पर भी सहमति

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पलाऊ के झंडे वाला जहाज़ M/T Marivex ओमान की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से होते हुए ईरान की ओर जा रहा था, तभी उसे निशाना बनाया गया। सेंटकॉम ने बताया कि USS अब्राहम लिंकन के एक F/A-18 सुपर हॉर्नेट ने जहाज के इंजीनियरिंग और स्टीयरिंग वाले हिस्सों पर सटीक निशाना साधने वाला हथियार (प्रिसिजन म्यूनिशन) दागा, क्योंकि जहाज के क्रू ने अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन नहीं किया था। इसमें कहा गया, “मैरीवेक्स अब ईरान नहीं जा रहा है।”

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, भारत के शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि टैंकर पर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। मंत्रालय ने यह भी कहा कि जहाज़ पर आग लगने की खबर मिली थी, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं। केंद्रीय बंदरगाह और शिपिंग मंत्रालय के डायरेक्टर ओपेश कुमार शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय, विदेशों में हमारे भारतीय मिशनों, भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने पहले बताया था कि यह जहाज़ मेडागास्कर में रजिस्टर्ड है।

Advertisement