Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Crime News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू से काट दी नाक, कहा-थाने गई तो जान से मार दूंगा

Crime News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू से काट दी नाक, कहा-थाने गई तो जान से मार दूंगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri District) में एक दर्दनाक घटना समाने आई है। अवैध संबंध के शक पर पति ने पत्नी की नाक काट दी। सूचना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत पर पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस का कहना है कि ये घटना शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के बैराड़ कस्बे की है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

पीड़ित महिला करीब एक छह दिनों से लापता थी। घर वापस आने पर पति से उसका विवाद हो गया। इस दौरान पति ने कहा कि बिना बताए कहां चली गई थी? इसी बात को लेकर दोनों में और ज्यादा विवाद बढ़ गया। इसके बाद पति ने अवैध संबंध के शक पर चाकू से पत्नी की नाक काट दी।

नाक काटने के बाद पति ने पत्नी को धमकी दी कि अगर वह इस मामले की शिकायत करने के लिए थाने में गई तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बैराड़ थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया है कि करीब 6 दिन पहले पति को बिना बताए पत्नी घर से चली गई। वापस लौटने के बाद पति ने गुस्से में चरित्र पर संदेह हुआ तो उसने पत्नी की नाक काट दी।

Advertisement