Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Crude Oil : रूस ने भारत को सस्ती दरों पर कच्चा तेल देने का दिया ऑफर

Crude Oil : रूस ने भारत को सस्ती दरों पर कच्चा तेल देने का दिया ऑफर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Crude Oil : रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। हर दिन तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। यूक्रेन से युद्ध के चलते रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगे हुए है।इस बीच रूस ने भारत को बड़ा ऑफर दिया है।रूस ने भारत को सस्ती दरों पर कच्चा तेल देने का दिया ऑफर दिया है।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

खबरों के अनुसार, रूस ने भारत को कच्चे तेल बेचने के दौरान शिपिंग और बीमा खर्च की भी जिम्मेदारी खुद लेने का ऑफर दिया है। रूस की ओर ये ऑफर युद्ध के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के कारण दिया गया है।रूस ने भारत को प्रति बैरल 35 डॉलर डिस्काउंट पर कच्चा तेल देने का प्रस्ताव रखा है। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने संसद में भी कुछ दिनों पहले कहा था कि भारत रूस से डिस्काउंट वाला कच्चे तेल खरीदने पर विचार कर रहा है।

Advertisement