प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP board) की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ाने। इसके साथ ही उन्हें फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों (Cyber fraud) द्वारा परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से धन की मांग कर उन्हें ठगने का कुप्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह (Secretary Secondary Education Parishad Bhagwati Singh) ने बताया कि गत वर्षों में भी ऐसी घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत किया गया था। अतः समस्त परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि साइबर ठगों (Cyber fraud) के इस प्रकार के फोन कॉल्स का कदापि संज्ञान न लें और प्रलोभन में न आयें। ऐसे फोन कॉल्स आने पर उसकी सूचना तत्काल अपने जनपद के जिला विद्यालय, निरीक्षक को दें।