Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Dahi wale chhole: आज थोड़ी अलग स्टाइल से बनाएं छोला, ट्राई करें दही वाले छोले की रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

Dahi wale chhole: आज थोड़ी अलग स्टाइल से बनाएं छोला, ट्राई करें दही वाले छोले की रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Dahi wale chhole: अगर वही पुराने तरीके से छोला खाकर बोर हो गई है तो आज हम आपको थोड़ी अलग स्टाइल में छोला बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे देखकर ही बच्चों और बड़ों के मुंह में पानी आ जाएगा। खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट

दही वाले छोले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

1 कप छोले (रातभर भिगोए हुए)

1/2 कप दही

2 टमाटर (प्यूरी बनाएँ)

पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

1/2 चम्मच गरम मसाला

1 चम्मच चाट मसाला

1 चम्मच जीरा

नमक स्वादानुसार

2 चम्मच तेल

हरा धनिया (गार्निश के लिए)

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

दही वाले छोले बनाने का तरीका

प्रेशर कुकर में छोले, नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएँ।
एक पैन में तेल गरम करें, जीरा डालें और फिर प्याज भूनें।
अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें, फिर टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया, गरम मसाला) मिलाएँ।
अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और धीमी आंच पर पकाएँ।
पके हुए छोले डालकर 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
गैस बंद करें, ऊपर से चाट मसाला और हरा धनिया डालें।

गरमा-गरम दही वाले छोले तैयार! पूरी, भटूरे या चावल के साथ परोसें!

Advertisement