21 दिसंबर 2025 का राशिफल : रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। यह दिन आत्मबल, सम्मान व निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला माना जाता है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।
पढ़ें :- 20 दिसम्बर 2025 का राशिफल : मेष, कर्क सहित इन राशियों का शुरू हो रहा है गोल्डन टाइम , पढ़ें अपना राशिफल
मेष – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, कामकाज में सफलता के योग हैं। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल बनाये रखें।
वृषभ – आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। पिता की तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन – आज संवाद से लाभ होगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।
कर्क – आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। आज घर-परिवार से समर्थन मिलेगा। जमीन से जुड़े हुए कार्य बन सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।
पढ़ें :- 7 दिसंबर 2025 का राशिफल : तुला राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा, मकर और कुंभ राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, जानें मेष से मीन तक राशिफल
सिंह – आज का दिन शुभ है। आज मान-सम्मान और नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। अचानक कोई नया काम बन सकता है।
कन्या – आज सेहत पर ध्यान देते हुए काम में व्यस्तता रहेगी। रोग ऋण शत्रु से छुटकारा मिल सकता है नए लोगों से जुड़ने का आज मौका है।
तुला – आज दांपत्य जीवन में मधुरता संतुलन बनाकर चलना आज फायदेमंद रहेगा। व्यापार से धन लाभ होगा। सामाजिक उत्थान के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक – आज रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। निवेश से पहले सलाह लें। विदेश से जुड़े शुभ समाचार मिल सकता है। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें।
धनु – आज भाग्य आपका साथ देगा। आज यात्रा और नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। आज परिवार का साथ भी मिलेगा।
पढ़ें :- 6 दिसंबर 2025 का राशिफल : शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ,पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
मकर – आज मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। आज नई नौकरी मिलने की संभावना है।
कुंभ – आज नए विचारों पर काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा धन लाभ होगा व्यापार मैं वृद्धि का योग है।
मीन – आज आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज मानसिक शांति का अनुभव होगा।